हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में सुस्ती देखने को मिली। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 10800 के नीचे फिसल गया जबकि सेंसेक्स 97 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव रहा जिसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 15177.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,600.37 के स्तर पर बंद हुआ है। टीसीएस, इंडसइंड बैंक और एलएंडटी ने आज बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है।
