क्रिसमस से पहले आज बाजार सुस्ती के मूड में दिखाई दिया। बाजार ने हफ्ते की शुरुआत तेज गिरावट के साथ की है। सेंसेक्स आज करीब 250 अंक फिसलकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी 10700 के भी नीचे आ चुका है। आज निफ्टी करीब 85 अंक कमजोर होकर बंद हुआ है। आज बैंक शेयरों में भी बिकवाली हावी रही और यहां बैंक निफ्टी करीब 150 अंक टूटा है। प्राइवेट बैंकों में हुई बिकवाली के चलते बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी टूट कर 26714.75 के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयर भी आज लाल निशान में ही बंद हुए हैं।
