Get App

बिकवाली के तूफान में 1,700 अंक टूटा सेंसेक्स, अब इंतजार करें या गिरावट में खरीदारी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

भले ही मार्केट एक्सपर्ट्स की राय पर इस पर बंटी हुई है, लेकिन ज्यादातर का मानना है कि बुधवार को फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजे आने तक शेयर बाजार में गिरावट बनी रह सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2022 पर 5:27 PM
बिकवाली के तूफान में 1,700 अंक टूटा सेंसेक्स, अब इंतजार करें या गिरावट में खरीदारी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
ग्लोबल फैक्टर्स के चलते सोमवार को सेंसेक्स ने 1,700 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 52,569.57 का इंट्रा डे लो छू लिया

ग्लोबल फैक्टर्स के चलते सोमवार को बिकवाली के तूफान से भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह दहल गए। सेंसेक्स ने 1,700 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 52,569.57 का इंट्रा डे लो छू लिया। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाजार ने अपना तात्कालिक बॉटम छू लिया है या बाजार में अभी गिरावट बनी रहेगी? फिलहाल निवेश के लिए इंतजार करें या गिरावट में खरीदारी करें? आखिरकार निवेश की क्या रणनीति होनी चाहिए?

भले ही मार्केट एक्सपर्ट्स की राय पर इस पर बंटी हुई है, लेकिन ज्यादातर का मानना है कि बुधवार को फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजे आने तक शेयर बाजार में गिरावट बनी रह सकती है।

अमेरिकी बाजारों में स्थिरता आने का करें इंतजार

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वीके विजयकुमार ने कहा कि निकट भविष्य में बाजार में कमजोरी का ट्रेंड है और विशेष रूप से ग्लोबल ग्रोथ में गिरावट का के संदर्भ में मौजूदा परिदृश्य इक्विटी जैसी रिस्की एसेट्स के लिए निगेटिव होगा। उन्होंने सुझाव दिया, अमेरिकी बाजारों में स्थिरता आने के बाद ही भारतीय बाजार में स्थिरता आएगी। इसलिए इनवेस्टर्स इंतजार कर सकते हैं और उन्हें तस्वीर साफ होने का इंतजार करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें