Sensex-Nifty closes red: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त मांग ने मार्केट में कोहराम मचा दिया और सेंसेक्स-निफ्टी संभल नहीं पाए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 450 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 24450 के नीचे आ गया और दिन के आखिरी में ये आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी मिडकैप 100 रेड जोन में बंद हुआ को निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में। सेक्टरवाइज एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने मार्केट पर तगड़ा दबाव बनाया। एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक कमजोर हुए तो निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑटो आधे-आधे फीसदी से अधिक टूट गए। ओवरऑल बिकवाली के इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 388.19 प्वाइंट्स यानी 0.49% की गिरावट के साथ 78,154.25 और निफ्टी 112.10 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 24,471.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 494.18 प्वाइंट्स टूटकर 78,048.26 और निफ्टी 154.55 प्वाइंट्स गिरकर 24,429.25 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹2.52 हजार करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,95,30,513.66 करोड़ था। आज यानी 11 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,92,78,430.35 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹252,083.31 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 5 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 5 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। दिन के आखिरी में आज जोमैटो की एटर्नल, इंफोसिस और टाइटन में सबसे अधिक बढ़त रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और इंडिगो में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
185 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4510 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2033 शेयर आज मजबूत हुए तो 2279 में गिरावट रही जबकि 198 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 185 शेयर एक साल के हाई और 88 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 14 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।