Share Market Crash: प्राइवेट बैंकों का दबाव, Sensex में 450 प्वाइंट्स की गिरावट, 4 वजहों से Nifty आया 24500 के नीचे

Share Market Crash: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव है। एक तरफ सेंसेक्स (Sensex) 450 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो दूसरी तरफ निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 24450 के नीचे आ गया। बैंकिंग शेयरों का दबाव इतना भारी रहा कि आईटी सेक्टर की रौनक फीकी पड़ गई। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 10 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 43.27 प्वाइंट्स यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 78,542.44 और निफ्टी 13.15 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त मांग ने मार्केट में कोहराम मचा दिया और सेंसेक्स-निफ्टी संभल नहीं पाए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 450 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 24450 के नीचे आ गया और दिन के आखिरी में ये आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी मिडकैप 100 रेड जोन में बंद हुआ को निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 388.19 प्वाइंट्स यानी 0.49% की गिरावट के साथ 78,154.25 और निफ्टी 112.10 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 24,471.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 494.18 प्वाइंट्स टूटकर 78,048.26 और निफ्टी 154.55 प्वाइंट्स गिरकर 24,429.25 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

ट्रंप की ईरान से कड़ी मांग

ईरान ने अमेरिका से युद्ध से हुए नुकसान का हर्जाना मांगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि पिछली बातचीत में इसका जिक्र ही नहीं हुआ था लेकिन अब अमेरिका भी ईरान से हर्जाना मांगेगा। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा कि अमेरिका को अब तक हुए सभी नुकसान की भरपाई ईरान करे। ट्रंप की इस सख्त मांग ने मार्केट को कंपा दिया।


कच्चे तेल में उबाल

ट्रंप की सख्त मांग पर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद फीकी पड़ी तो कच्चा तेल उबल पड़ा। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रू़ड उछलकर प्रति बैरल $89 के पार पहुंचा तो इसकी आंच स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई।

Nifty की वीकली एक्सपायरी

चूंकि आज निफ्टी के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी थी तो इसका मार्केट पर असर दिखा।

प्राइवेट बैंकों का दबाव

सेक्टरवाइज एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने मार्केट पर तगड़ा दबाव बनाया। एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक कमजोर हुए तो निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑटो आधे-आधे फीसदी से अधिक टूट गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इंट्रा-डे में इन स्टॉक्स पर खास वजहों से फोकस

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।