Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; PC Jeweller, IRB Infra, Voda Idea और Lupin समेत इन स्टॉक्स पर फोकस

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज वोडा आइडिया (Voda Idea), पीसी ज्वैलर (PC Jeweller), आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) और लुपिन (Lupin) समेत कुछ शेयरों में तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 8:39 AM
एक कारोबारी दिन पहले 10 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 43.27 प्वाइंट्स यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 78,542.44 और निफ्टी 13.15 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 24.50 प्वाइंट्स यानी 0.10% की हल्की गिरावट के साथ 24,607.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 10 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 43.27 प्वाइंट्स यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 78,542.44 और निफ्टी 13.15 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के नतीजे होंगे पेश

सीमेंस, जाइडस लाइफसाइंसेज, बाटा इंडिया, कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स, डेल्टा कॉर्प, एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स, ईपीएल, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल, मणप्पुरम फाइनेंस, एमआरएफ, एनबीसीसी (इंडिया), पीआई इंडस्ट्रीज, रेल विकास निगम, सेनको गोल्ड, यूनिकेम लेबोरेटरीज, विक्रम इंजीनियरिंग और अशोक बिल्डकॉन आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


इन कंपनियों के नतीजे पेश

Vodafone Idea Q1 (Consolidated YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर वोडाफोन आइडिया का कंसालिडेटेड घाटा ₹6608 करोड़ से घटकर ₹3,754 करोड़ रह गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹11,689 करोड़, ईबीआईटीडीए 9.2% बढ़कर ₹5,034 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 41.8% से 43.1% पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन जीरो से ₹1611 करोड़ हो गया।

PC Jeweller Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीसी ज्वैलर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.2% बढ़कर ₹222.2 करोड़ और रेवेन्यू 21% उछलकर ₹877 करोड़ पर पहुंच गया।

Kolte-Patil Developers Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स का ₹17 करोड़ के घाटे से ₹146.3 करोड़ कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई तो रेवेन्यू 11 गुना बढ़कर ₹82.4 करोड़ से ₹877 करोड़ पर पहुंच गया।

Gland Pharma Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लैंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 47.1% बढ़कर ₹317 करोड़ और रेवेन्यू 19.6% उछलकर ₹1,800.3 करोड़ पर पहुंच गया।

Lloyds Metals and Energy Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 165% बढ़कर ₹1,726.6 करोड़ और रेवेन्यू 209% उछलकर ₹7,354.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Lumax Auto Technologies Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 109.2% बढ़कर ₹86.6 करोड़ और रेवेन्यू 32.9% उछलकर ₹1,363.6 करोड़ पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी ने महाराष्ट्र के चाकन में IAC (इंटेलिजेंट एंबिएंट कंफर्ट) डिविजन का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सेटअप करने की बात कही है।

KEC International Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केईसी इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 41.7% घटकर ₹72.6 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 0.01% बढ़कर ₹5,023.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Bosch Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बॉश का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.8% घटकर ₹704.9 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 22% उछलकर ₹5,841.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल आइटम ₹556 करोड़ के गेन से जीरो पर आ गया।

CMS Info Systems Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सीएमएस इंफो सिस्टम्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 10.6% घटकर ₹83.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1.2% उछलकर ₹634.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Jubilant Pharmova Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट फार्मोवा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 45.1% घटकर ₹56.5 करोड़ और रेवेन्यू 17.3% गिरकर ₹2,229.4 करोड़ पर आ गया।

Dilip Buildcon Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर दिलीप बिल्डकॉन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 50.7% घटकर ₹113 करोड़ और रेवेन्यू 9.3% फिसलकर ₹2,377.8 करोड़ पर आ गया।

Precision Wires India Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर प्रिसिजन वायर्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 71.5% बढ़कर ₹46.5 करोड़ और रेवेन्यू 59.5% उछलकर ₹1,779.2 करोड़ पर पहुंच गया।

मंथली बिजनेस अपडेट

Mahindra and Mahindra (July YoY)

जुलाई में सालाना आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का प्रोडक्शन वॉल्यूम 20.4% बढ़कर 1,01,954 यूनिट्स, सेल्स वॉल्यूम 24.8% उछलकर 1,02,710 यूनिट्स और एक्सपोर्ट वॉल्यूम 47.4% बढ़कर 4,159 यूनिट्स पर पहुंच गया।

IRB Infrastructure Developers (July YoY)

जुलाई में टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹797.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी नजर

Lupin

लुपिन को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से ओरल सस्पेंशन के लिए सोडियम जिर्कोनियम साइक्लोसिलिकेट के 5 ग्राम/पैकेट और 10 ग्राम/पैकेट की मंजूरी मिल गई है। यह दवा एस्ट्राजेनेका फार्मा की RLD (रेफरेंस लिस्टेड ड्रग) और ओरल सस्पेंशन लोकेल्मा की बायोइक्विवेलेंट है। इसका इस्तेमाल वयस्कों में हाइपरकेलेमिया के इलाज में होता है। जून 2026 के IQVIA MAT डेटा के मुताबिक अमेरिका में ओरल सस्पेंशन के लिए सोडियम जिर्कोनियम साइक्लोसिलिकेट की अनुमानित सालाना बिक्री $56.8 करोड़ थी।

Texmaco Rail & Engineering

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग ने बेल्जियम की द सिग्नलिंग कंपनी (TSC) के साथ ETCS सॉल्यूशन के लिए एक एमओयू किया है। इसमें इंडियन मार्केट के लिए प्रस्तावित कवच (Kavach) सिस्टम का डेवलपमेंट भी शामिल है।

Bharat Electronics Ltd (BEL)

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 31 जुलाई के बाद से ₹541 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं।

JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की अप्रैल 2026 से अब तक 1,166 MW की रिन्यूएबल क्षमता बढ़ी है। इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में जितनी ऑर्गेनिक कैपेसिटी जोड़ी थी, उसका 94% तो इस वित्त वर्ष 2027 में अब तक कुछ ही महीने में हासिल कर लिया है। इसके अलावा हाल ही में मारुति क्लीन कोल एंड पावर के अधिग्रहण के बाद कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता बढ़कर 14,920 MW हो गई है।

Zen Technologies

जेन टेक्नोलॉजीज को रक्षा मंत्रालय से सिमुलेटर की सप्लाई के लिए ₹295 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Apar Industries

अपार इंडस्ट्रीज का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) आज खुलेगा। इसमें फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹14,801.25 तय किया गया है, जिस पर कंपनी 5% तक की छूट भी दे सकती है।

BSE, Wipro

30 सितंबर 2026 से एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स में विप्रो की जगह बीएसई लेने जा रहा है।

बल्क डील्स

Anawil Wire and Engineering

एबेकस वेंचर अपॉर्चुनिटीज फंड ने ₹8.15 करोड़ में एनाविल वायर के 2.49 लाख शेयर (करीब 1% हिस्सेदारी) ₹326.66 के भाव पर खरीदे हैं। इसके अलावा कार्नेलियन AIF कैटेगरी I ट्रस्ट-स्कीम 1 ने भी ₹6.26 करोड़ में 1.9 लाख शेयर (0.76% हिस्सेदारी) ₹329.71 के भाव पर खरीदे हैं। लिस्टिंग के दिन मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ₹9.41 करोड़ में एनाविल के 2.85 लाख शेयर (1.14% हिस्सेदारी) ₹329.65 के भाव पर तो फ्रैंगीपानी कैपिटल एडवाइजर्स LLP ने ₹4.89 करोड़ में 1.48 लाख शेयर ₹329.70 के भाव पर खरीदे। कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार एबेकस के पास कंपनी की 1.06% और कार्नेलियन के पास 1.03% हिस्सेदारी थी, जबकि मोतीलाल ओसवाल फिनवेस्ट ने एंकर बुक के जरिए कंपनी के 1.85 लाख शेयर खरीदे थे।

Capillary Technologies India

कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंटरनेशनल ने कैपिलरी टेक्नोलॉजीज में 4.14% हिस्सेदारी वाले 32.92 लाख शेयर ₹171.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹520.86 के भाव पर बेचे हैं।

Apollo Pipes

आदित्य गुप्ता ने अपोलो पाइप्स में 0.68% हिस्सेदारी वाले 3 लाख शेयर ₹522.82 के भाव पर ₹15.68 करोड़ में खरीदे हैं।

EID Parry India

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने ₹795 के भाव पर सेजवन इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एलएलपी से ईआईडी पैरी इंडिया में 1.24% हिस्सेदारी वाले 22.15 लाख शेयर ₹176.09 करोड़ में खरीदे हैं। जून 2026 तक एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास एसबीआई निफ्टी 500 इंडेक्स फंड के जरिए कंपनी में 7.11% हिस्सेदारी थी।

Iris Clothings

निप्पॉन इंडिया इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज AIF-स्कीम 6 ने हर शेयर ₹55 के भाव पर आइरिस क्लोदिंग्स के 15 लाख शेयर (0.78% हिस्सेदारी) ₹8.25 करोड़ में खरीदे।

लिस्टिंग

ऐगस (Aegeus) के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डिविडेंड

ग्लैंड फार्मा

कैस्ट्रोल इंडिया

चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स

धुन्सेरी वेंचर्स

ईएंडई एंटरप्राइजेज

गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया

कनोरिया एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर

किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज

कोप्रन

रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स

स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज

सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज

सिम्फनी

टेनवाला केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स (इंडिया)

F&O Ban

एसएआईएल (SAIL) और बंधन बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे तो कीन्स टेक्नोलॉजी और एलआईसी एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।