Sensex ने लगाया 1200 अंकों से ज्यादा का गोता, कोरोना के नए वेरिएंट से डरा बाजार, रियल्टी, ऑटो की सबसे ज्यादा हुई पिटाई

कोरोना के इस नए खतरे के बीच भारतीय बाजारों में भी दिसंबर सीरीज की कमजोरी शुरुआत हुई है। आज गैपडाउन ओपनिंग के बाद बाजार में गिरावट और गहराती नजर आई है। निफ्टी 350 अंक गिरकर 17200 के नीचे आ गया है वहीं सेसेंक्स 1200 तो बैंक निफ्टी 1000 प्वाइंट फिसल गया है।

अपडेटेड Nov 26, 2021 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement

दूसरे एशियाई बाजारों की तरह ही भारतीय बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट ने बाजार को डरा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना का यह नया वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक हो सकता है। इस खबर का असर यह है कि सेसेंक्स करीब 1200 अंक नीचे फिसल गया है जबकि निफ्टी 17200 के नीचे संघर्ष करता नजर आ रहा है।

पहले से ही दबाव में गुजर रहे इक्विटी बाजार पर कोरोना के नए वेरिएंट से जुड़ी इस नई खबर ने भारी आघात किया है। बता दें कि फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी , बढ़ती महंगाई दर से जुड़ी चिंताएं पहले से ही बाजार पर दबाव बनाए हुए थी। उसमें कोरोना से जुड़ी इस खबर ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया।

एक वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म Kristal.AI का कहना है कि कोरोना की लहर धीरे-धीरे हल्की पड़ रही थी लेकिन इसी बीच साउथ अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने इस बात का एलान किया है कि उन्होंने कोरोना के एक ऐसे वेरिएंट की खोज की है जो उसके पूर्व के वेरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है।


हालांकि मानव जीवन पर इसका असर कितना घातक होगा। अभी यह बात पक्की नहीं हो पाई है। इस खबर के चलते एक बार फिर इकोनॉमिक गतिविधियों पर लॉकडाउन का खतरा पैदा हो गया है जिसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकन रैंड (ZAR) इस साल पहली बार वीकेंड में 16 का लेवल पार कर गया।

भारतीय बाजार में इस खबर के चलते ऑटो, बैंक और एनर्जी स्टॉक पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। इनमें 1.5 से 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स इस दिशा के विपरीत तैरता नजर आया और इसमें 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

दीनदयाल इन्वेस्टमेंट के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि आज बाजार गैपडाउन के साथ खुला। अगर हम इस गैप को बनाए रखते हैं और निचले स्तरों को तोड़ते हैं निफ्टी हमें 17100 की तरफ जाता दिख सकता है जो इसका अगला सपोर्ट है। हालांकि यह एक दम साफ है कि बाजार में गिरावट का ट्रेन्ड बना हुआ है। ऐसे में हर उछाल पर निफ्टी में बिकवाली करने की रणनीति अपनानी चाहिए। ऊपर की तरफ हमें कई रजिस्टेंस लेवल नजर आ रहे है । इनमें से सबसे अहम 17600 का स्तर है।

गौरतलब है कि कोरोना के इस नए खतरे के बीच भारतीय बाजारों में भी दिसंबर सीरीज की कमजोरी शुरुआत हुई है। आज गैपडाउन ओपनिंग के बाद बाजार में गिरावट और गहराती नजर आई है। निफ्टी 350 अंक गिरकर 17200 के नीचे आ गया है वहीं सेसेंक्स 1200 तो बैंक निफ्टी 1000 प्वाइंट फिसल गया है।

आज के कारोबार में रियल्टी, ऑटो , मेटल की सबस ज्यादा पिटाई होती दिख रही है। हालांकि बाजार को संभालने के लिए फार्मा शेयर आगे आए है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स आज 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। फाइजर में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं सिप्ला, कैडिला , डॉ रेड्डीज के साथपैथलेब के शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही है। कोविड-19 के इस नए वेरिएंट के मिलने के खबर के बीच एविएशन मल्टीप्लेकस और होटल शेयर में बिकवाली का दबाव बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।