Stock Market Crash: 700 प्वाइंट्स टूटने के बाद Sensex में तेज रिकवरी, लेकिन अब भी लाल, इन 5 वजहों से मार्केट दबाव में

Stock Market Crash: एक कारोबारी दिन पहले आधे फीसदी के उछाल के बाद अब आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में करीब 1-1% की गिरावट आई लेकिन निचले स्तर पर इसमें हल्की रिकवरी आई। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप स्टॉक्स दबाव में है तो स्मॉलकैप में खरीदारी सुस्त है। सेक्टरवाइज भी मार्केट में रुझान मिला-जुला है। जानिए मार्केट में आज के गिरावट की 5 मुख्य वजह

अपडेटेड May 05, 2026 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 4 मई को सेंसेक्स (Sensex) 355.90 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 121.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% के उछाल के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ था। हालांकि आज इनमें बिकवाली का दबाव है।

Stock Market Crash: एक कारोबारी दिन पहले करीब आधे फीसदी की मजबूती के बाद आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1% की गिरावट आई है। हालांकि फिर निचले स्तर पर इसने संभलने की कोशिश की लेकिन अब भी यह काफी दबाव में है। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्टॉक्स में भी बिकवाली का दबाव है लेकिन दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का हल्का-फुल्का रुझान है। फिलहाल 01:56 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 242.39 प्वाइंट्स यानी 0.31% की गिरावट के साथ 77,027.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.50 प्वाइंट्स यानी 0.35% की फिसलन के साथ 24,034.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 754.37 प्वाइंट्स टूटकर 76,515.03 और निफ्टी 237.25 प्वाइंट्स लुढ़ककर 23,882.05 तक आ गया था।

इन वजहों से मार्केट धड़ाम

कच्चे तेल में उबाल

यूएई और होर्मुज स्ट्रेट समेत मिडिल ईस्ट गल्फ में जहाजों पर ईरान के हमले ने खलबली मचा दी है। इसने अमेरिका और ईरान के जल्द समाधान की उम्मीदें भी फीकी की तो कच्चा तेल उबल पड़ा। ब्रेंट क्रूड उछलकर आज सोमवार प्रति बैरल $115.3 पर पहुंच गया।


रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच हुए हमलों के बाद बाजारों में हलचल मच गई, जिससे भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

Nifty की एक्सपायरी

आज मई सीरीज में निफ्टी की पहली वीकली एक्सपायरी है। इसका भी असर आज मार्केट में दिख रहा है।

India VIX में उछाल

मार्केट में घबराहट को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स 1.58% उछलकर फिलहाल 18.59 पर पहुंच गया जिसने मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ाई है।

बैंकिंग शेयरों मे ंदबाव

प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक गिरावट है। निफ्टी फार्मा फिलहाल ग्रीन है लेकिन तेजी मामूली ही है।

टेक्निकल आउटलुक

जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्टैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,940 के लेवल को पार किए बिना रिकवरी की कोशिश करना अहम है ताकि तेजी का रुख बरकरार रहे। उनका मानना है कि अगर निफ्टी ऐसा नहीं कर पाता है या 24,162 के पार करने में फेल रहता है तो यह नीचे की तरफ 23,780–23,560 रेंज की तरफ फिसल सकता है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।