शानदार तेजी के साथ मार्च वायदा सीरीज की एक्सपायरी हुई है। मार्च 2016 के बाद इस सीरीज में सबसे बेहतरीन एक्सपायरी हुई है। आज सेंसेक्स जहां 400 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है, वहीं निफ्टी 11570 के पार टिका है। बैंक निफ्टी की भी रिकॉर्ड एक्सपायरी हुई है। बैंक निफ्टी अपने उच्चतम स्तर 30400 के करीब बंद हुआ है। बैंक निफ्टी में 3 साल बाद एक महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है।
