Sensex 77300 के नीचे गया तो क्रैश कर जाएगा मार्केट, गिरावट के बीच Indian Hotels और Zomato में बनेगा पैसा

सुदीप शाह ने कहा कि BSE Sensex में अभी 200-डे EMA लेवल के करीब ट्रेडिंग हो रही है। मोमेंटम इंडिकेटर्स और ओसिलेटर्स भी सेंसेक्स में स्ट्रॉन्ग बेयरिश मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी बेयरिश ट्रेंड गहराने के संकेत दिखे हैं। इससे आगे दबाव बढ़ सकता है

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 12:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indian Hotels का प्रदर्शन प्रमुख सूचकांकों से बेहतर दिख रहा है। खासकर पिछले दो सेशन में इसने अच्छा परफॉर्म किया है। आगे भी यह ट्रेंड जारी रह सकता है।

स्टॉक मार्केट में जारी गिरावट के बीच अगर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप इंडियन होटल्स और जोमैटो के शेयरों पर अगले हफ्ते दांव लगा सकते हैं। एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने दोनों स्टॉक्स में तेजी की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि इंडियन होटल्स और जोमैटो के स्टॉक्स में अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि इंडियन होटल्स में उसके ऑल-टाइम हाई लेवल के करीब ट्रेडिंग हो रही है। मोमेंटम बेस्ड इंडिकेटर्स भी स्टॉक्स में स्ट्रॉन्ग बुलिश मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं।

सेंसेक्स में बेयरिश मोमेंटम के संकेत

स्टॉक मार्केट्स का 17 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले शाह ने कहा कि BSE Sensex में अभी 200-डे EMA लेवल के करीब ट्रेडिंग हो रही है। मोमेंटम इंडिकेटर्स और ओसिलेटर्स भी सेंसेक्स में स्ट्रॉन्ग बेयरिश मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं। अगर सेंसेक्स 77,400-77,300 (200 Day EMA) के नीचे जाता है तो मार्केट में तेज गिरावट आ सकती है। बैंक निफ्टी के बारे में उन्होंने कहा कि इस इंडेक्स ने 5-वीक कंसॉलिडेशन ब्रेकडाउन दिया है। इसके अलावा इसने ब्रेकडाउन वीक पर एक बड़ा बेयरिश कैंडल बनाया है। यह बेयरिश ट्रेंड गहराने का संकेत है। इससे शॉर्ट टर्म में गिरावट का दबाब बढ़ सकता है।


इंडियन होटल्स में बनेगा पैसा

Indian Hotels के बारे में शाह ने कहा कि इस स्टॉक का प्रदर्शन प्रमुख सूचकांकों से बेहतर दिख रहा है। खासकर पिछले दो सेशन में इसने अच्छा परफॉर्म किया है। बीते 77 ट्रेडिंग सेशन से मेंसफील्ड रिलेटिव स्ट्रेंथ जीरो लाइन से ऊपर बना हुआ है। इससे आगे भी इस स्टॉक का प्रदर्शन बेहतर बने रहने की उम्मीद है। मूविंग एवरेजेज और मोमेंटम आधारित सभी इंडिकेटर्स स्ट्रॉन्ग बुलिश मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 745-735 रुपये की रेंज में निवेश बढ़ाया जा सकता है। स्टॉपलॉस 715 रुपये पर लगाना होगा। पहले यह 780 रुपये की तरफ बढ़ेगा। फिर 800 रुपये तक पहुंच जाएगा।

जोमैटो में भी मुनाफा कमाने का मौका

शाह ने जोमैटो के शेयरों के भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक ने अपने 100-Day EMA के करीब स्ट्रॉन्ग पोजीशन बनाई है। उसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली है। सपोर्ट जोन से रिवर्सल की पुष्टि स्टॉन्ग वॉल्यूम से हो जाती है। इसके अलावा यह अपने 20 और 50 Day EMA लेवल से ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा डेली RSI 60 के लेवल को पार करने वाला है। इसलिए इस स्टॉक में 270-268 रुपये की रेंज में निवेश किया जा सकता है। स्टॉपलॉस 260 रुपये पर लगाना होगा। यह स्टॉक पहले 282 रुपये की तरफ बढ़ेगा। फिर 290 रुपये पर पहुंच जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।