Stock Market Crash: Sensex में 1100 अंकों की गिरावट, Nifty टूटकर आया 23800 के नीचे, इन 5 बड़ी वजहों से मार्केट धड़ाम

Why Stock Market Crash: आज जैसे ही मार्केट खुला, घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनो ही धड़ाम हो गए और थोड़े ही समय में गिरावट करीब डेढ़ फीसदी की हो गई। सिर्फ यही नहीं , हर सेक्टर में हाहाकार मच गया। जानिए इस गिरावट की 5 बड़ी वजह और किस सेक्टर ने मार्केट पर अधिक दबाव बनाया है

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 29 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77496.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24177.65 पर बंद हुआ था। आज इनमें शुरुआती कारोबार में बिकवाली का तेज दबाव दिखा।

Why Market Fall: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी आज ढह गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आ गई। सिर्फ यही नहीं, स्मॉलकैप और मिडकैप के भी निफ्टी इंडेक्स भी डेढ़ फीसदी से अधिक की फिसलन है। सेक्टरवाइज बात करें तो हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:00 AM पर निफ्टी 355.15 प्वाइंट्स यानी 1.47% की गिरावट के साथ 23,822.50 और सेंसेक्स 1151.22 प्वाइंट्स यानी 1.49% की फिसलन के साथ 76,345.14 पर है। इंट्रा-डे में निफ्टी 23,799.05 और सेंसेक्स 76,258.86 तक आ गया था।

Why Market Crash: 5 बड़ी वजह

कच्चे तेल में उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की न्यूक्लियर डील होने तक नाकेबंदी जारी रहने और ईरान ने मिलिट्री एक्शन की चेतावनी दी तो इससे स्टॉक मार्केट में घबराहट बढ़ी। इस वजह से कच्चा तेल उछलकर प्रति बैरल $120 के भाव पर पहुंच गया और इसने वैश्विक मार्केट में हाहाकार मचा दिया। कच्चे तेल की उबाल ने महंगाई बढ़ने की रफ्तार, राजकोषीय संतुलन और करेंसी की स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है जिसने इक्विटी में रिस्क लेने की क्षमता को सीमित किया है।


कमजोर वैश्विक संकेत

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों को स्थिर रखने फैसले ने दुनिया भर के बाजारों पर दबाव बनाया। एनर्जी की बढ़ती कीमतों की आशंका पर अमेरिका से लेकर एशिया के अधिकतर बाजारों के मार्केट धड़ाम हो गया जिसकी आंच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले India VIX में उछाल ने मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत दिया तो निवेशक घबरा गए और ताबड़तोड़ शेयर बेचने लगे। India VIX की बात कराई यह 5% से अधिक उछलकर 18 के पार चला गया।

सभी सेक्टर की बिकवाली ने बनाया दबाव

आज जब मार्केट खुला तो शुरुआती करोबार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। पीएसयू बैंक, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स 2-2% से अधिक फिसल गए तो ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के भी निफ्टी इंडेक्स में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

रुपये की कमजोरी

कच्चे तेल ने भारतीय करेंसी पर ऐसा दबाव बनाया कि एक डॉलर का भाव ₹95.26 तक फिसल गया। 30 मार्च के बाद पहली बार यह 95 के पार गया है।

मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

क्रूड में उबाल से बढ़ा ग्लोबल बाजार का टेंशन, Asia Markets में नरमी, 29 साल के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचा जापानी बॉन्ड यील्ड

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।