Sensex-Nifty closes green: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर डील पर मार्केट में आज रौनक बनी रही और सरकारी बैंकों के दम पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूती बनी रही। कच्चे तेल की नरमी से से इसे सपोर्ट मिला। सेंसेक्स आज 300 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी चढ़कर 24650 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त।
सेक्टरवाइज आज आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की। निफ्टी ऑटो आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी में भी करीब 1% की फिसलन रही। वहीं दूसरी तरफ सरकारी बैंकों ने मार्केट को ऊपर खींच लिया। निफ्टी पीएसयू बैंक आज 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹48 हजार करोड़ घट गया।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 373.76 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 78,954.76 और निफ्टी 11.35 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 24,636.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 373.76 प्वाइंट्स चढ़कर 78,954.76 और निफ्टी 52.40 प्वाइंट्स उछलकर 24,677.05 तक पहुंच गया था।
निवेशकों के ₹48 हजार करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,94,03,220.80 करोड़ था। आज यानी 5 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,93,55,231.54 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹47,989.26 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के 14 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 14 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट आज पावरग्रिड, टीसीएस और इंडिगो में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
190 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4493 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2117 शेयर आज मजबूत हुए तो 2161 में गिरावट रही जबकि 215 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 190 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।