Sensex-Nifty closes green: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज काफी रौनक रही। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स करीब 1000 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24300 के काफी करीब पहुंचा। ब्रोडर लेवल पर भी आज काफी रौनक रही लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.82% बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ।
सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को शानदार सपोर्ट किया और निफ्टी आईटी 2% से अधिक मजबूत हुआ। इसे मेटल सेक्टर ने काफी सपोर्ट किया जिसका निफ्टी इंडेक्स भी 2% से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी एफमसीजी डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी फार्मा करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी प्राइवेट बैंक 1% से अधिक और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.40% मजबूत हुआ। इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 888.68 प्वाइंट्स यानी 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 264.85 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 999.57 प्वाइंट्स उछलकर 77,765.49 तो निफ्टी 298.20 प्वाइंट्स उछलकर 24,283.55 तक पहुंचा था।
₹4.27 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 28 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,79,07,917.44 करोड़ था। आज यानी 29 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,83,35,330.55 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹4,27,413.11 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 25 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 25 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एचयूएल, इंफोसिस और ट्रेंट में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम और पावरग्रिड में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
107 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4424 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2593 शेयर आज मजबूत हुए तो 1652 में गिरावट रही जबकि 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 107 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।