Sensex-Nifty closes green: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज काफी रौनक रही। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स करीब 1000 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24300 के काफी करीब पहुंचा। ब्रोडर लेवल पर भी आज काफी रौनक रही लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.82% बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ।
