Why Market Rise: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह के संकेतों पर दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक छा गई। एफएमसीजी सेक्टर को छोड़ घरेलू स्टॉक मार्केट में भी चौतरफा रौनक है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुझान है। फिलहाल 11:15 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 145.22 प्वाइंट्स यानी 0.19% की बढ़त के साथ 77,163.01 और निफ्टी 50 भी 59.70 प्वाइंट्स यानी 0.25% के उछाल के साथ 24,092.50 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 657.22 प्वाइंट्स चढ़कर 77,675.01 और निफ्टी 218.05 प्वाइंटस उछलकर 24,250.85 तक पहुंचा था।
