ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में सुस्त शुरुआत देखने को मिली। एसजीएक्स निफ्टी भी फ्लैट कारोबार करता दिख रहा है। कल के कारोबार में डाओ जोंस में 4 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजारों को अब फेड के फैसले का इंतजार है। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई लेकिन ये बढ़त कायम नहीं रह सकी। फिलहाल सेंसेक्स लाल निशान में दिख रहा है।
