इंडियन मार्केट्स के अच्छे दिन आने वाले हैं। भारतीय बाजार की जल्द रीरेटिंग होने वाली है। मॉर्गन स्टेनली ने अपनी नई रिपोर्ट में यह बात कही है। यह शेयरों के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। साल 2025 ने शेयरों के निवेशकों को निराश किया। भले ही पिछले साल सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न करीब 10 फीसदी रहा, लेकिन ज्यादातर निवेशकों को अपने निवेश पर मुनाफा नहीं हुआ।
