5 सेकंड में ₹8 लाख करोड़ साफ, Sensex में 1400 अंकों की गिरावट Nifty आया 22700 के नीचे

Sensex-Nifty Big Fall: वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार की आंच में घरेलू स्टॉक मार्केट भी झुलस गया। सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिर पड़े तो मिडकैप-स्मॉलकैप की भी हालत अच्छी नहीं है। इस हाहाकार में बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूब गए। चेक करें मार्केट में इस तेज बिकवाली की वजह और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 9:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 74532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23114.50 0 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Bigg Fall: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग के लंबे समय तक जारी रहने की आशंका ने मार्केट को फिर तोड़ दिया। एक कारोबारी दिन पहले इसने संभलने की कोशिश की थी और मार्केट ग्रीन हुआ। हालांकि फिर इस युद्ध के जल्द न थमने के संकेतों पर भारत समेत दुनिया भर के मार्केट धड़ाम हो गए। विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली और कच्चे तेल की तेजी ने दबाव बनाया। मार्केट की इस हाहाकार में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तो टूटे ही, ब्रोडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली की आंधी चलने लगी। सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। ओवरऑल बात करें तो इस हाहाकार के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8.15 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹8.15 लाख करोड़ डूब गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1387.55 प्वाइंट्स यानी 1.86% की गिरावट के साथ 73,145.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 423.35 प्वाइंट्स यानी 1.83% की फिसलन के साथ 22,691.15 पर है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 22,634.55 और सेंसेक्स 72,977.34 तक आ गया था। विदेशी निवेशकों के बिकवाली की बात करें तो सिर्फ 16 कारोबारी दिनों में उन्होंने ₹1 लाख करोड़ की नेट बिकवाली की यानी कि हर ट्रेडिंग घंटे में करीब ₹1000 करोड़ के नेट शेयर बेच डाले।

निवेशकों के ₹8.15 लाख करोड़ साफ


एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 मार्च 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,29,11,487.59 करोड़ था। आज यानी 23 मार्च 2025 मार्केट खुलते ही यह ₹4,20,95,746.25 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹815,741.34 करोड़ घट गई है।

Sensex के सभी शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे तेज गिरावट आज टाटा स्टील, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 9

102 शेयरों में लोअर सर्किट

बीएसई पर आज 3224 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 609 शेयर ही मजबूत दिख रहे हैं तो 2430 में गिरावट का रुझान है और 185 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 27 शेयर एक साल के हाई और 389 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 86 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 102 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 9

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

FIIs ने सिर्फ 16 कारोबारी सत्रों में की 1 लाख करोड़ रुपये बिकवाली, हर घंटे बेचे 1000 करोड़ रुपये के शेयर

लंबा चल सकता है ईरान युद्ध! अमेरिका बोला- 'फंड की कमी नहीं'; टैक्स बढ़ाने का नहीं है कोई इरादा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।