Sensex चार दिनों की गिरावट के बाद ग्रीन, इस वजह से निवेशको के डूबे ₹10 लाख में से ढाई लाख करोड़ की रिकवरी

Sensex-Nifty Closes Flat: लगातार चार दिनों तक लाल रहने के बाद आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। एक कारोबारी दिन पहले ₹10 लाख करोड़ से अधिक गंवाने के बाद आज निवेशकों की दौलत ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। चेक करें कि किन सेक्टर ने आज मार्केट पर अधिक दबाव बनाया और किसने संभालने की कोशिश की

अपडेटेड May 13, 2026 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty Closes Flat: चार दिनों तक लाल रहने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज ग्रीन बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Green: लगातार चार कारोबारी दिनों में करीब 4% की गिरावट के बाद आज मार्केट ने संभलने की कोशिश की लेकिन दिन भर की उठा-पटक के बाद सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी आज ग्रीन और रेड जोन में झूलता रहा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन फिर 800 प्वाइंट्स से अधिक टूटकर यह 74,134.48 के लेवल तक आ गया था जिससे फिर यह 800 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर होकर 75,191.57 के हाई तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी टूटकर 23,262.55 के निचले स्तर तक आ गया था जिससे रिकवर होकर यह 23,582.95 प्वाइंट्स तक चढ़ गया था।

ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी रिकवरी दिखी और निफ्टी इंडेक्स उछल पड़े। सेक्टरवाइज आज 1% की अधिक गिरावट के साथ आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन मेटल सेक्टर ने मार्केट को काफी हद तक संभाला जिसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी मेटल 3% से अधिक मजबूत हुआ। ओवरऑल इस रस्साकसी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ढाई लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 49.74 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 74,608.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.05 प्वाइंट्स यानी 0.14% के उछाल के साथ 23,412.60 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.72 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,55,80,842.62 करोड़ था। आज यानी 13 मई 2026 को मार्केट में मार्केट की उठा-पटक में यह ₹4,58,53,313.18 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,72,470.56 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 13 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एमएंडएम, पावरग्रिड और इंफोसिस में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 12

90 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4369 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2407 शेयर मजबूत हुए तो 1793 में गिरावट रही जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 90 शेयर एक साल के हाई और 56 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 13

आज दिन भर ऐसा रहा मार्केट का हाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।