Get App

Sensex-Nifty Closes Green: ₹60 हजार करोड़ की कमाई, इन दो सेक्टर्स की खूब रही भिड़ंत

Sensex-Nifty Closes Green: शुरुआती गिरावट के बाद आरबीआई की नीतिगत स्थिरता से मार्केट को सपोर्ट मिला तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। चेक करें कि आज सेक्टरवाइज क्या रुझान रहा, किस सेक्टर में भयंकर मारकाट मची और किसने मार्केट को ऊपर लाया? सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर कौन रहे?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 4:35 PM
Sensex-Nifty Closes Green: ₹60 हजार करोड़ की कमाई, इन दो सेक्टर्स की खूब रही भिड़ंत
दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 266.47 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.20% के उछाल के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Green: आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर बनाए रखा है और मार्केट को इससे नीतिगत स्थिरता का संकेत मिला तो शुरुआती गिरावट से उबरते हुए खरीदारी का माहौल बना। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी शेयरों ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन एफएमसीजी ने इसे ऊपर खींच ही लिया। निफ्टी आईटी में 1% से अधिक की गिरावट रही तो निफ्टी एफएमसीजी में 2% की तेजी आई। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलैकप में बिकवाली का दबाव बना रहा। इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹60 हजार करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की  दौलत ₹60 हजार करोड़ बढ़ी है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 266.47 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.20% के उछाल के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹60 हजार करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 05 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,70,600.01 करोड़ था। आज यानी 06 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,31,421.09 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹60,821.08 करोड़ बढ़ी है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें