आखिरी डेढ़ घंटे में बदला माहौल, 1% की बढ़त गंवाते हुए Sensex में बची मामूली बढ़त, घटी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty Closes Green: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज दिन के आखिरी डेढ़ घंटे में ऐसा माहौल बदला कि सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ने अपनी अधिकतर बढ़त गंवा दी। ऑटो सेक्टर के सपोर्ट से ये ग्रीन जोन में बने रहने में कामयाब रहे। मार्केट में आज की उठा-पटक में निवेशकों की दौलत में हल्का बदलाव हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 4:12 PM
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स औज निफ्टी ने आज अपनी अधिकतर तेजी गंवा दी लेकिन आखिरकार ये ग्रीन जोन में बंद होने में सफल रहे।

Sensex-Nifty Closes Green: कच्चे तेल के फिसलकर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले के लेवल पर आने के चलते आज मार्केट में शानदार रौनक रही लेकिन दिन के आखिरी डेढ़ घंटे में पूरा माहौल ही बदल गया। इंट्रा-डे में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) तो करीब 1% उछल पड़े लेकिन फिर मुनाफावसूली के साथ-साथ आईटी और मेटल सेक्टर में बिकवाली के दबाव में अधिकतर गायब हो गई। सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 800 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 23250 के पार जाकर फिर 24050 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा रुझान दिखा और निफ्डी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज ऑटो सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिला जिसने मार्केट को बहुत नीचे नहीं आने दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे लाने की काफी कोशिश की जिसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी मेटल भी 1% से अधिक कमजोर हुआ। वहीं पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स की आधे फीसदी की बढ़त दिन के आखिरी तक काफी कम रह गई।

ओवरऑल इस रस्साकसी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹78 हजार करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹78 हजार करोड़ कम हो गई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 109.25 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 77,100.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.35 प्वाइंट्स यानी 0.14% की तेजी के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 811.96 प्वाइंट्स उछलकर 77,803.18 तक पहुंचा था जिससे यह 810.02 प्वाइंट्स फिसलकर 76,993.16 तक भी आ गया था तो निफ्टी भी 239.95 प्वाइंट्स चढ़कर 24,261.60 तक पहुंच था जिससे यह 222.60 प्वाइंट्स फिसलकर 24,039.00 तक आ गया था।


डूबे निवेशकों के ₹75 हजार करोड़

एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,75,91,553.93 करोड़ था। आज यानी 25 जून 2026 को यह घटकर ₹4,75,16,125.05 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹75,428.88 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 11 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, एमएंडएम और मारुति में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट पावर ग्रिड, बीईएल और टेक महिंद्रा में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 101

147 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4406 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1641 शेयर आज मजबूत हुए तो 2581 में गिरावट रही जबकि 184 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 148 शेयर एक साल के हाई और 58 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 4 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 101

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन पांच वजहों से आज मार्केट में रही रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।