Get App

Sensex में 753 अंकों की तेजी, निवेशकों पर ₹3 लाख करोड़ की बारिश, सिर्फ दो सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल

Sensex-Nifty Closes Green: लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुआ है। ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी आज मजबूती दिखी। दो सेक्टर्स को छोड़ बाकी सभी के निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। चेक करें कि सबसे अधिक रौनक किस सेक्टर में रही और सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर कौन रहे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:06 PM
Sensex में 753 अंकों की तेजी, निवेशकों पर ₹3 लाख करोड़ की बारिश, सिर्फ दो सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल
दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 753.03 प्वाइंट्स यानी 0.96% की तेजी के साथ 79,273.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 211.75 प्वाइंट्स यानी 0.87% की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले आज मार्केट में काफी रौनक रही। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी थी, तो इसका भी आज असर मार्केट में दिखा और काफी हलचल रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी आज दम दिखाया। सेक्टरवाइज बात करें तो एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शेयरों ने मार्केट को काफी सपोर्ट किया। निफ्टी एफएमसीजी आज ढाई फीसदी से अधिक, निफ्टी प्राइवेट बैंक डेढ़ फीसदी और निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक मजबूत हुआ। वहीं दूसरी तरफ सिर्फ फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स में आज मामूली गिरावट आई।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2.97 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹2.97 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 753.03 प्वाइंट्स यानी 0.96% की तेजी के साथ 79,273.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 211.75 प्वाइंट्स यानी 0.87% की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.97 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,65,68,567.86 करोड़ था। आज यानी 21 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,68,66,461.50 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹297,893.64 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें