Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। इसके चलते आज घरेलू मार्केट में चौतरफा रौनक रही। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1-1% से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी करीब 2% की तेजी आई।
