Sensex ने गंवाई बढ़त, इस सेक्टर के दबाव में ग्रीन से रेड में आकर बंद, लेकिन ₹2 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty Closes Red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में आधे फीसदी की बढ़त को गंवाते हुए रेड जोन में बंद हुए। सेक्टरवाइज रुझान मिला-जुला रहा और ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। जानिए सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव क्यों आया और ओवरऑल मार्केट की स्थिति कैसी रही

अपडेटेड May 19, 2026 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Sensex-Nifty Closes Red: ईरान पर अमेरिका के हमला न करने के ऐलान ने कच्चे तेल में नरमी लाई तो घरेलू मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में रौनक दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी तो आधे-आधे फीसदी उछल पड़े। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल गया था और निफ्टी भी 23750 के पार पहुंच गया। हालांकि फिर प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में ये फिसल गए। निफ्टी फिसलकर 23600 के नीचे आ गया तो सेंसेक्स भी इंट्रा-डे हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया।

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 तो 1% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ और निफ्टी मिडकैप 100 में करीब 1% की तेजी। सेक्टरवाइज निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी एफएमसीजी को छोड़ बाकी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन ही रहे। इसमें से निफ्टी एफएमसीजी तो लगभग फ्लैट ही रहा तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। हालांकि आईटी और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी आईटी आज 3% से अधिक और निफ्टी रियल्टी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

मार्केट की इस रस्साकसी में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 114.19 प्वाइंट्स यानी 0.15% की गिरावट के साथ 75,200.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 31.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 23,618.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 431.23 प्वाइंट्स उछलकर 75,746.27 तक ऊपर पहुंचा था जिससे यह 630.28 प्वाइंट्स टूटकर 75,115.99 तक आ गया तो निफ्टी 50 भी 132.35 प्वाइंट्स चढ़कर 23,782.30 तक ऊपर चढ़ा था जिससे यह 195.10 प्वाइंट्स गिरकर 23,587.20 तक आ गया था।


निवेशकों की दौलत में ₹2.14 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 18 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,57,39,449.28 करोड़ था। आज यानी 19 मई 2026 को मार्केट में मार्केट की उठा-पटक में यह ₹ 4,59,54,284.79 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,14,835.51 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 12 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 12

91 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4352 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2590 शेयर मजबूत हुए तो 1596 में गिरावट रही जबकि 166 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 91 शेयर एक साल के हाई और 33 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse a1

आज दिन भर मार्केट की लाइव हलचलों के बारे में यहां पढ़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।