Get App

Sensex में 852 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर्स में हाहाकार पर ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty Closes Red: तीन कारोबारी दिन तक ग्रीन रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। एक सेक्टर ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ दूसरे सेक्टर्स में बिकवाली के तेज दबाव ने मार्केट को संभलने नहीं दिया। इस रस्साकसी में निवेशकों की दौलत करीब ₹3 लाख करोड़ घट घई। चेक करें कि आज मार्केट की ओवरऑल स्थिति कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:06 PM
Sensex में 852 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर्स में हाहाकार पर ₹3 लाख करोड़ स्वाहा
Sensex-Nifty Closes Red: लॉर्ज कैप से लेकर स्मॉल कैप्स तक आज मार्केट में काफी दबाव दिखा। हालांकि कुछ सेक्टर ने मार्केट में रौनक लाने की कोशिश की।

Sensex-Nifty Closes Red: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह को लेकर अनिश्चितता, कच्चे तेल में उबाल और वैश्विक मार्केट में कमजोर रुझानों ने घरेलू स्टॉक मार्केट में आज कोहराम मचा दिया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा। वहीं सेक्टरवाइज बात करें तो मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव ऑटो, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने बनाया जिनके निफ्टी इंडेक्स करीब 2% या इससे अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आईटी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी 1-1% से अधिक की गिरावट रही। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में 2% से अधिक बढ़त रही लेकिन यह मार्केट को संभाल नहीं पाया।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹3 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹3 लाख करोड़ की गिरावट आई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 852.49 प्वाइंट्स यानी 1.09% की गिरावट के साथ 77,664.00 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 205.05 प्वाइंट्स यानी 0.84% की फिसलन के साथ 24,173.05 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.99 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,36,824.29 करोड़ था। आज यानी 23 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,66,37,292.20 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,99,532.09 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें