Get App

Sensex में 800 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर्स में दबाव पर 5 सेकंड में ₹3 लाख करोड़ साफ

Sensex-Nifty Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में चौतरफा हाहाकार है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1% टूट गए। निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई। सेंसेक्स का सिर्फ 2 स्टॉक्स ही ग्रीन है। चेक करें कि किस सेक्टर से मार्केट पर अधिक दबाव है और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 11, 2026 पर 9:36 AM
Sensex में 800 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर्स में दबाव पर 5 सेकंड में ₹3 लाख करोड़ साफ
एक कारोबारी दिन पहले 8 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77,328.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,176.15 पर बंद हुआ था। आज ये 1-1% की गिरावट के साथ खुले हैं।

Sensex-Nifty Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराया तो कच्चे तेल के भाव उबल पड़े। इसकी आंच में एशियाई मार्केट झुलस पड़े। भारतीय मार्केट की बात करें तो हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक तो निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियल्टी 2-2% टूट गया जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक की फिसलन आई है। स्मॉलकैप से लेकर मिडकैप तक बिकवाली के दबाव में झुलसे पड़े हैं।

इसके चलते ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:15 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 830.25 प्वाइंट्स यानी 1.07% की गिरावट के साथ 76,497.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 239.65 प्वाइंट्स यानी 0.99% की फिसलन के साथ 23,936.50 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹3.37 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 08 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,10,919.395 करोड़ था। आज यानी 07 मई 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,69,73,145.40 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,37,773.995 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें