Sensex-Nifty starts flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव है। सेक्टरवाइज निफ्टी के बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा इंडेक्स में मामूली गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के झटके से मार्केट में भारी गिरावट की आशंका दूर हो गई और हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर रिपोर्ट तैयार की थी, उसके सभी शेयर आज ग्रीन हैं।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 82.81 प्वाइंट्स यानी 0.10 फीसदी की फिसलन के साथ 79,566.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 15.55 प्वाइंट्स यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 24,331.45 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,648.92 और निफ्टी 24,347.00 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 1.13 लाख करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,49,82,830.86 करोड़ रुपये था। आज यानी 13 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,50,95,902.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,13,071.2 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एयरटेल और एशियन पेंट में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
118 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2634 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1770 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 729 में गिरावट का रुझान है और 135 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 118 शेयर एक साल के हाई और 10 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 104 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 59 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।