Sensex-Nifty starts flat: अधिकतर वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी दिख रही है। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो, पीएसयू बैंक और आईटी शेयर मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रियल्टी, प्राइवेट बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। ओवरऑल बात करें तो इस रस्साकशी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 52.2 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 52.2 हजार करोड़ रुपये घट गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट का अदाणी ग्रुप के शेयरों पर झटके की बात करें तो मामूली उठा-पटक दिख रही है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 107.33 प्वाइंट्स यानी 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 79,063.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.30 प्वाइंट्स यानी 0.14 फीसदी के उछाल के साथ 24,172.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 78,956.03 और निफ्टी 24,139.00 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 52.2 हजार करोड़ रुपये की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,45,30,265.42 करोड़ रुपये था। आज यानी 14 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,45,82,529.81 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 52,264.39 करोड़ रुपये घट गई है।
Sensex के 15 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 15 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा, एचसीएल और इंफोसिस में है। वहीं दूसरी तरफ अल्ट्राटेक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2607 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1620 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 847 में गिरावट का रुझान है और 140 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 67 शेयर एक साल के हाई और 14 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 99 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 67 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।