Sensex-Nifty Green Starts: मार्च की ग्रीन शुरुआत, 5 मिनट में ही निवेशकों ने कमाए ₹2 लाख करोड़

Sensex-Nifty Green Starts: मासिक आधार पर लगातार पांच महीने की गिरावट के बाद आज छठे महीने और इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी महीने की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बहार दिख रही है और निफ्टी के लगभग हर सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन नहीं था

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex-Nifty Green Starts: मासिक आधार पर लगातार पांच महीने की गिरावट के बाद आज छठे महीने और इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी महीने की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बहार दिख रही है और निफ्टी के लगभग हर सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन नहीं था। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1414.33 प्वाइंट्स यानी 1.90% फिसलकर 73,198.10 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.86% यानी 420.35 प्वाइंट्स टूटकर 22124.70 पर बंद हुआ था। अब आज की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 206.33 प्वाइंट्स यानी 0.28% की तेजी के साथ 73404.43 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 59.70 प्वाइंट्स यानी 0.27% फीसदी के उछाल के साथ 22184.40 पर है।

निवेशकों की दौलत में 2.07 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 28 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,84,01,411.86 करोड़ रुपये था। आज यानी 3 मार्च को मार्केट खुलते ही यह 3,86,08,927.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,07,515.64 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 23 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम और एलएंटडी में है। वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

20 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2905 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1752 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 944 में गिरावट का रुझान है और 209 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 20 शेयर एक साल के हाई और 199 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 89 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 127 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Stocks to Watch: इंट्रा-डे में इन शेयरों में रहेगी तेज उठा-पटक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।