Sensex-Nifty Green Starts: मासिक आधार पर लगातार पांच महीने की गिरावट के बाद आज छठे महीने और इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी महीने की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बहार दिख रही है और निफ्टी के लगभग हर सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन नहीं था। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1414.33 प्वाइंट्स यानी 1.90% फिसलकर 73,198.10 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.86% यानी 420.35 प्वाइंट्स टूटकर 22124.70 पर बंद हुआ था। अब आज की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है।
