बाजार में लगातार रिकॉर्डतोड़ हाई बना रहें सेंसेक्स, निफ्टी आज नए शिखर पर बंद हुए। सेंसेक्स 545 प्वाइंट चढ़कर 79 हजार 987 पर बंद हुआ। निफ्टी 163 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 287 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। HDFC बैंक की अगुवाई में बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं बाजार नये शिखर पर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आयशर मोटर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया और इंडियन बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
