मार्केट का सेंटिमेंट बदलने में लगेगा समय, अभी कुछ फार्मा स्टॉक्स में निवेश से हो सकती है कमाई

प्रमोद गुब्बी ने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ट्रैरिफ को लेकर बड़ा कदम उठाते हैं तो चीन को नुकसान और इंडिया को फायदा हो सकता है। इसका पॉजिटिव असर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के बिजनेस पर दिख सकता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि इससे एक्सपोर्ट करने वाली सभी कंपनियों को फायदा होगा

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 11:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रमोद गुब्बी ने कहा कि अमेरिका में अगर बॉन्ड यील्ड हाई बनी रहती है तो विदेशी निवेशकों के रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

स्टॉक मार्केट में 25 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र शानदार तेजी दिखी। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी इसे ट्रेंड समझना जल्दबाजी होगी। यह 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर है। सवाल है कि आगे मार्केट का रुख कैसा रहेगा? अभी किन शेयरों में निवेश करने से अच्छी कमाई हो सकती है। मनीकंट्रोल ने इन सवालों के जवाब जानने के लिए Marcellus Investment Managers के प्रमोद गुब्बी से बातचीत की। गुब्बी को स्टॉक मार्केट का व्यपाक अनुभव है। उन्होंने मार्केट्स को लेकर कई अहम बातें बताईं।

वैल्यूएशन अब भी हाई लेवल पर

गुब्बी ने बताया कि अभी मार्केट के लिए डाउनसाइड रिस्क ज्यादा दिख रहा है। इसका मतलब है कि मार्केट में गिरावट जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि वैल्यूएशन (Valuation) अब भी ज्यादा है। उधर, कंपनियों की अर्निंग्स (Earnings) में जल्द उछाल आने की संभावना नहीं दिख रही। उधर, अमेरिका में अगर बॉन्ड यील्ड हाई बनी रहती है तो विदेशी निवेशकों के रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में हमें मार्केट की चाल बदलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।


फार्मा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा

अभी किस सेक्टर में निवेश करने पर होगी कमाई? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर ठीक लग रहा है। दूसरे सेक्टर के मुकाबले फार्मा सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इसकी वजह यह है कि फार्मा कंपनियों की अर्निंग्स को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ दिख रही है। खासकर जिन कंपनियों के रेवेन्यू में इंडियन मार्केट की अच्छी हिस्सेदारी है, उनका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। उनकी अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Short Call: क्या स्टॉक मार्केट्स की यह तेजी जारी रहेगी, क्या Sobha और Praj Industries में निवेश से होगा मुनाफा?

निर्यात करने वाली कुछ कंपनियों को होगा फायदा

क्या अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से एक्सपोर्ट वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख सकती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप ट्रैरिफ को लेकर बड़ा कदम उठाते हैं तो चीन को नुकसान और इंडिया को फायदा हो सकता है। इसका पॉजिटिव असर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के बिजनेस पर दिख सकता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि इससे एक्सपोर्ट करने वाली सभी कंपनियों को फायदा होगा। इससे दूसरे मार्केट्स खासकर उभरते मार्केट्स में चीन का निर्यात बढ़ सकता है। इससे इन बाजारों में इंडियन कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।