Sensex-Nifty Big Fall: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर अनिश्चितता ने एक बार दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली का माहौल बना दिया। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया तो कच्चा तेल फिर उबल पड़ा जिससे घबराहट में अधिकतर एशियाई बाजार भी लुढ़क गए। घरेलू मार्केट में बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी लाल हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में हल्की-फुल्की खरीदारी हो रही है लेकिन सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी सेक्टर ने मार्केट पर भारी दबाव बनाया है जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक टूट गया है तो मेटल शेयरों के निफ्टी इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है।
इस मिले-जुले रुझान में ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत इस शानदार रौनक में ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 09:16 पर 561.49 प्वाइंट्स यानी 0.72% की गिरावट के साथ 77,001.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 161.30 प्वाइंट्स यानी 0.67% की फिसलन के साथ 23,836.05 पर है।
निवेशकों की दौलत में ₹2.24 लाख करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 08 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,45,51,401.85 करोड़ था। आज यानी 09 अप्रैल 2026 को बिकवाली के माहौल में यह ₹4,43,27,286.13 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि मार्केट खुलते ही निवेशकों की पूंजी ₹2,24,115.72 करोड़ घट गई है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 10 ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी आज एनटीपीसी और टाटा स्टील में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2783 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1305 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1293 में गिरावट का रुझान है और 185 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 33 शेयर एक साल के हाई और 8 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 108 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 35 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।