Sensex और Nifty की F&O एक्सपायरी होगी एक ही दिन? SEBI के चेयरमैन ने दिए ये संकेत

F&O Expiry: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) की एक्सपायरी किस दिन होगी, इसे लेकर फिर चर्चा शुरू हो चुकी है। कुछ समय पहले तक सेंसेक्स के एफएंडओ की एक्सपायरी का दिन शुक्रवार से बदलकर मंगलवार को हुआ था और निफ्टी के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स गुरुवार को एक्सपायर होते हैं। अब इस बात को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई कि क्या निफ्टी के भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी इसी दिन होगी?

अपडेटेड May 22, 2025 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
F&O Expiry: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स यानी कि F&O की एक्सपायरी एक ही दिन यानी मंगलवार को हो सकती है।

F&O Expiry: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स यानी कि F&O की एक्सपायरी एक ही दिन यानी मंगलवार को हो सकती है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडेय ने आज 22 मई को लेकर इसे कहा कि एफएंडओ की एक्सपायरी के दिन को लेकर इसी महीने एक सर्कुलर लाया जाएगा। उन्होंने ये बातें एसोचैम (ASSOCHAM) के 16वें कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि सेबी ने एक्सचेंज के सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी को मंगलवार या गुरुवार को रखने का प्रस्ताव दिया है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक सेबी एनएसई को मंगलवार को एक्सपायरी का दिन दे सकता है जिसके चलते बीएसई के शेयर 4 फीसदी से अधिक टूट गए।

एक्सपायरी के दिनों में बदलाव से पहले लेनी होगी मंजूरी

सेबी के चेयरमैन ने एफएंडओ एक्सपायरी के दिन को लेकर चर्चा ऐसे समय में की, जब 7 मई को सेकंडरी मार्केट यानी स्टॉक मार्केट से जुड़े नियमों पर सेबी को सलाह देने वाली सेबी की कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्स ऑप्शंस की सीमा और एक्सपायरी के दिनों को फिक्स करने पर चर्चा हुई थी। सेबी ने अपने 27 मार्च के ड्राफ्ट सर्कुलर में प्रस्ताव दिया था कि एक्सचेंज के सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार या गुरुवार में से किसी एक दिन एक्सपायर होंगे। हर एक्सचेंज को अपने चुने हुए दिन यानी मंगलवार या गुरुवार को एक वीकली बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की अनुमति दी जाएगी। साथ ही बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शन के अलावा अन्य सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति हर महीने के आखिरी हफ्ते में उनके चुने हुए दिन यानी मंगलवार या महीने के आखिरी गुरुवार को होगी। सेबी ने यह भी प्रस्ताव दिया कि एक्सचेंज को एक्सपायरी के दिनों में बदलाव करने से पहले सेबी से पहले मंजूरी लेनी होगी।


NSE IPO पर SEBI के चेयरमैन ने दिए ये संकेत

एसोचैम के कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सेबी के चेयरमैन ने एनएसई के आईपीओ को लेकर भी चर्चा की। बीएसई की लिस्टिंग के बाद से ही इस आईपीओ का इंतजार किया जा रहा है। बीएसई के शेयरों की एनएसई पर 3 फरवरी 2017 को एंट्री हुई थी। अब एनएसई के आईपीओ को लेकर सेबी के चेयरमैन ने कहा कि इसे लेकर सेबी और एनएसई के बीच बातचीत चल रही है और मिलकर सभी मामलों को सुलझाया जा रहा है। तुहिन कांता ने उम्मीद जताई है कि यह काम जल्द ही हो जाएगा और बात आगे बढ़ेगी।

IndusInd Bank Next CEO: कौन बनेगा बैंक का अगला सीईओ, इस डेडलाइन तक RBI को भेज दिया जाएगा नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।