Sensex-Nifty Slides: इजराइल पर हमले ने सेंसेक्स-निफ्टी को दिया करारा झटका, डूब गए निवेशकों के ₹4.26 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन पहली बार निफ्टी पहली बार 25 हजार के पार पहुंचकर बंद हुआ था और सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। अब आज की बात करें तो जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया भर के बाजारों में तेज गिरावट है और इसके झटके से घरेलू मार्केट भी नहीं बच सका

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,867.55 और निफ्टी 25,010.90 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन पहली बार निफ्टी पहली बार 25 हजार के पार पहुंचकर बंद हुआ था और सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। अब आज की बात करें तो जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया भर के बाजारों में तेज गिरावट है और इसके झटके से घरेलू मार्केट भी नहीं बच सका। हिजबुल्ला के इजराइल पर हमले के चलते सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही औंधे मुंह गिर पड़े हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल हैं और मेटल, ऑटो और रियल्टी के इंडेक्स में 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 4.26 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 752.33 प्वाइंट्स यानी 0.92 फीसदी की फिसलन के साथ 81,115.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 229.20 प्वाइंट्स यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 24,781.70 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,867.55 और निफ्टी 25,010.90 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 4.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,61,62,949.83 करोड़ रुपये था। आज यानी 2 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,57,36,628.09 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 4,26,321.74 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 4 ही शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 4 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एचयूएल, नेस्ले और आईटीसी में है। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, मारुति और टाटा स्टील में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

bse

85 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2649 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 651 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1849 में गिरावट का रुझान है और 149 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 85 शेयर एक साल के हाई और 14 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 75 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 60 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।