Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने 5 दिन बाद तोड़ा गिरावट का सिलसिला, निवेशकों की ₹50,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजारों ने पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट के सिलसिले को गुरुवार 16 मार्च को तोड़ दिया और दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 79 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने वापस 17,000 को पार कर दिया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 50,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 8:19 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 256.40 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजारों ने पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट के सिलसिले को गुरुवार 16 मार्च को तोड़ दिया और दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 79 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने वापस 17,000 को पार कर दिया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 50,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। आज के कारोबार में एफएमसीजी, यूटिलिटी, पावर, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख रहा। वहीं आईटी, मेटल और टेक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली रही। ब्रॉडर मार्केट में मिले-जुले संकेत रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां लगभग सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.69% की गिरावट रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 78.94 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 37.35 अंक या 0.22% बढ़कर 17,009.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की 50,000 करोड़ बढ़ी संपत्ति

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 मार्च को 256.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 15 मार्च को 255.90 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 50 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries) के शेयरों में सबसे अधिक 2.54 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाइटन (Titan), एशियन पेंट्स (Asian Paints), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.84% से लेकर 2.37% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Samvardhana Motherson Share Price: एक डील के चलते 14% टूट गया शेयर, इस कारण जरूरी भी थी हिस्सेदारी की बिक्री

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 30 में से बाकी 10 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 3.27% की गिरावट रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.53% से लेकर 2.31% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,125 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,640 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,402 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,125 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 113 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।