Sensex-Nifty starts green: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। इससे भारत समेत दुनिया भर के बाजारों को सपोर्ट मिला। घरेलू मार्केट में बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी है और इनके इंडेक्सेज निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 में करीब 1-1% की बढ़त है। सेक्टवाइज बात करें तो सिर्फ एफएमसीजी को छोड़ बाकी सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक में 2% से अधिक तो ऑटो और आईटी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक उछाल है। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में भी आधे फीसदी से कम गिरावट है।
