Sensex-Nifty starts green: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया तो कच्चा तेल फिसल गया और स्टॉक मार्केट में रौनक लौटी। एशियाई मार्केट में चौतरफा हरियाली के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन आज हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.29 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹4.29 लाख करोड़ बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 675.51 प्वाइंट्स यानी 0.87% की बढ़त के साथ 78,241.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 186.45 प्वाइंट्स यानी 0.78% की तेजी के साथ 24,214.50 पर है। कच्चे तेल की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यह उछलकर प्रति बैरल $120 के करीब पहुंच गया था। हालांकि ट्रंप ने युद्ध के जल्द समाप्त होने का अनुमान लगाया तो वैश्विक तेल सप्लाई में दिक्कतों की आशंका फीकी पड़ी और अब यह $95 के नीचे आ गया।
निवेशकों की दौलत में ₹4.29 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 09 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,41,10,262.45 करोड़ था। आज यानी 10 मार्च 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,45,40,192.35 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,29,929.9 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के सिर्फ चार शेयर लाल
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ चार ही आज लाल हैं। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2613 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2029 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 455 में गिरावट का रुझान है और 129 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 21 शेयर एक साल के हाई और 45 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 59 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 51 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।