Sensex में 830 अंकों की गिरावट, सिर्फ 2 शेयर ग्रीन, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty starts red: मार्केट में आज चौतरफा हाहाकार मचा है। लॉर्जकैप से लेकर स्मॉलकैप औंधे मुंह गिर पड़े। सेंसेक्स और निफ्टी में तो 1-1% से अधिक की गिरावट है। ओवरऑल निवेशकों की दौलत शुरुआती कारोबार में ही ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। जानिए मार्केट में गिरावट की वजह और सबसे अधिक किन सेक्टर्स ने मार्केट पर दबाव डाला है

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 29 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77496.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24177.65 पर बंद हुआ था। आज इनमें शुरुआती कारोबार में दबाव दिख रहा है। (File Photo- Pexels)

Sensex-Nifty starts red: कच्चे तेल के प्रति बैरल $120 के पार जाने और दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी आज लाल है। चूंकि अमेरिकी फेड ने कटौती की बजाय ब्याज दरों को स्थिर रखा है तो इससे भी मार्केट को सपोर्ट नहीं मिल पाया। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की न्यूक्लियर डील होने तक नाकेबंदी जारी रहने और ईरान ने मिलिट्री एक्शन की चेतावनी दी तो इससे मार्केट में घबराहट बढ़ी। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं तो ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेच बैंक का निफ्टी इंडेक्स तो 1-1% से अधिक फिसल गया है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी काफी दबाव है।

ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.29 लाख करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3.29 लाख करोड़ कम हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:22 पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 830.80 प्वाइंट्स यानी 1.07% की गिरावट के साथ 76,665.56 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 267.50 प्वाइंट्स यानी 1.11% की फिसलन के साथ 23,910.15 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹3.29 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,24,264.807 करोड़ था। आज यानी 30 अप्रैल 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,64,94,563.66 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹3,29,701.147 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 2 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से आज सिर्फ दो स्टॉक्स- बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व ही फिलहाल ग्रीन हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट जोमैटो की एटर्नल, एक्सिस बैंक और इंडिगो में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 10

63 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2841 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1036 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1671 में गिरावट का रुझान है और 134 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 49 शेयर एक साल के हाई और 8 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 66 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 56 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 10

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।