Get App

Sensex में तेज उठा-पटक, निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा, ये सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में

Sensex-Nifty starts volatile: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन हो गया। सेक्टरवाइज मिला-जुला रुझान है। इस रस्साकसी में निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें कि सेक्टरवाइज क्या स्थिति है और सबसे अधिक खरीदारी किस सेक्टर में हो रही है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 07, 2026 पर 9:44 AM
Sensex में तेज उठा-पटक, निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ का इजाफा, ये सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में
आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन हो गए।

Sensex-Nifty starts volatile: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा और प्रति बैरल $100 के नीचे आया तो दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में बहार छा गई। हालांकि घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले और फिर रेड जोन में आ गए और फिर यह ग्रीन जोन में आ गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी है और इनके इंडेक्सेज निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टवाइज बात करें तो ऑटो और मेटल सेक्टक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश में है।

इस रस्साकसी में ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक उछल गया यानी निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:36 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 81.52 प्वाइंट्स यानी 0.10% के उछाल के साथ 78,040.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.90 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 24,368.85 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹2.40 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 06 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,72,46,936.34 करोड़ था। आज यानी 07 मई 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,74,87,525.07 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹2,40,588.73 करोड़ बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें