Get App

Sensex-30 से बाहर हो जाएगा Dr Reddy's का स्टॉक, Tata Motors को किया जाएगा शामिल

S&P BSE 100 और S&P BSE Sensex Next 50 इंडेक्स से अडानी टोटल गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का स्टॉक बाहर हो जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 18, 2022 पर 8:25 PM
Sensex-30 से बाहर हो जाएगा Dr Reddy's का स्टॉक, Tata Motors को किया जाएगा शामिल
BSE Sensex 50 और BSE BANKEX इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के इंडेक्सों में अगले महीने से बदलाव होने वाला है। एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार 18 नवंबर को S&P BSE के इंडेक्सों में बदलाव का ऐलान किया। फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरैटरीज (Dr Reddy's Laboratories) अब सेंसेक्स-30 से बाहर हो जाएगी। वहीं इसकी जगह टाटा मोटर्स के स्टॉक को शामिल किया गया जाएगा। ये बदलाव 19 दिसंबर 2022 को बाजार खुलने के साथ लागू हो जाएंगे। बता दें कि BSE, S&P Dow Jones Indices LLC के साथ पार्टनरशिप में एशिया इंडेक्स को चलाता है।

बयान के मुताबिक, S&P BSE 100 और S&P BSE Sensex Next 50 इंडेक्स से अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Hindustan Petreoleum Corporation) का स्टॉक बाहर हो जाएगा। इनकी जगह अडानी पावर और इंडियन होटल्स कंपनी के शेयर को शामिल किया जाएगा। वहीं S&P BSE Sensex 50 और S&P BSE BANKEX इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Sensex-30 में अगले महीने जगह बनाने वाले टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार 18 नवंबर को बीएसई पर 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 423.55 रुपये के भाव पर बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें