Sensex-Nifty recovers sharply: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच में रुपया कमजोर हुआ और इन दोनों की मार से स्टॉक मार्केट भी झुलस गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 तो शुरुआती कारोबार में ही 1-1% से अधिक टूट गए थे। हालांकि इंट्रा-डे के निचले स्तर से इसने जोरदार रिकवरी की और सेंसेक्स 74200 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर 75300 के ऊपर पहुंच गया तो निफ्टी 50 भी 23350 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर होकर 23600 के पार चला गया। फिलहाल सेंसेक्स 73.11 प्वाइंट्स यानी 0.10% की बढ़त के साथ 75,311.10 और निफ्टी 50 भी 4.95 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली तेजी के साथ 23,648.45 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स ने 74,180.26 के निचले स्तर तक फिसलने के बाद 1139.47 प्वाइंट्स की रिकवरी की और 75,319.73 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा। वहीं निफ्टी 23,317.10 के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 334.55 प्वाइंट्स की रिकवरी कर इंट्रा-डे में 23,651.65 के हाई लेवल तक पहुंच गया।
Why Market sharply recovers: इन वजहों से खरीदारी का रुझान
मार्केट की गिरावट ने निवेशकों को अच्छे स्टॉक्स को सस्ते में खरीदने का मौका दिया जिससे निचले स्तर पर मार्केट को संभलने में मदद की।
आईटी सेक्टर में जोरदार बढ़त
सेक्टरवाइज शुरुआती बाजार में हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल था लेकिन निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से कम बढ़त थी लेकिन धीरे-धीरे इसने अच्छी बढ़त हासिल की और अब यह 2% से अधिक मजबूत हो गया। इसके 10 से 10 स्टॉक्स ग्रीन हैं। निफ्टी फार्मा ने भी रेड से ग्रीन जोन में वापसी की।
बाजार की घबराहट को मापने वाले इंडिया वीआईएक्स में नरमी ने मार्केट को संभलने में मदद की। शुरुआत में 5% से अधिक की गिरावट से उबरते हुए अब इसकी कमजोरी 4% से कम रह गई है। फिलहाल यह 3.97% की गिरावट के साथ 19.54 पर है। इंट्रा-डे में यह 20 के ऊपर पहुंच गया था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।