Sensex-Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज मार्केट में अच्छी रौनक दिखी। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23750 के पार चला गया। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 789.74 प्वाइंट्स यानी 1.06% की बढ़त के साथ 75,398.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 277.00 प्वाइंट्स यानी 1.18% के उछाल के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1072.90 प्वाइंट्स उछलकर 75,681.88 और निफ्टी 50 भी 364.60 प्वाइंट्स उछलकर 23,777.20 पर पहुंच गया था।
