Get App

Stock Market Today: Sensex चढ़ा 681 प्वाइंट्स ऊपर, Nifty 22850 के पार, 5 वजहों से छाई रौनक

Stock Market Rally: एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज शुरुआत लाल हुई। हालांकि निचले स्तर से सेंसेक्स (Sensex) 681 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 22850 के पार पहुंच गया। फिलहाल सिर्फ एक अहम सेक्टर में बिकवाली का दबाव है तो दो सेक्टर की रौनक ने मार्केट को अच्छा संभाल लिया। जानिए मार्केट के मजबूती की पांच वजह और चेक करें निफ्टी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 12:09 PM
Stock Market Today: Sensex चढ़ा 681 प्वाइंट्स ऊपर, Nifty 22850 के पार, 5 वजहों से छाई रौनक
एक कारोबारी दिन पहले 28 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 352.64 प्वाइंट्स यानी 0.48% की गिरावट के साथ 73,246.03 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.22% की फिसलन के साथ 22,698.85 पर बंद हुआ था।

Stock Market Rally: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने घरेलू मार्केट को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद की। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 681 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी भी 22850 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब आधे फीसदी के आस-पास की बढ़त है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 12:01 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 582.44 प्वाइंट्स यानी 0.79% की बढ़त के साथ 73,828.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 154.55 प्वाइंट्स यानी 0.68% के उछाल के साथ 22,853.40 पर है। इंट्रा-डे में शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 64.13 प्वाइंट्स टूटकर 73,181.90 तक आया था, जिससे फिर यह 680.60 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,862.50 तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी पहले 42.10 प्वाइंट्स टूटकर 22,656.75 तक आया, जिससे फिर यह 217.40 प्वाइंट्स रिकवर होकर 22,874.15 तक पहुंचा।

Stock Market Rally: ये है वजह

अमेरिकी फेड का फैसला

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। महंगाई की तेज रफ्तार को देखते हुए फेडरल रिजर्व ने आगे के फैसलों के लिए नए आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करने का संकेत दिया। ब्याज दरों की स्थिरता से शेयर मार्केट को कुछ राहत मिली। हालांकि अमेरिका में ऊंची बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की महंगाई भारतीय बाजार के लिए अब भी चुनौती बनी हुई हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक फेड का फैसला मार्केट के लिए पॉजिटिव है, लेकिन भारतीय मार्केट पर दबाव डालने वाले कारक अभी बने हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें