Get App

Share Market Rally: Sensex में 500 अंकों का उछाल, इन 3 वजहों से Nifty पहुंचा 23300 के करीब

Share Market Rally: लगातार दो दिनों की गिरावट आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) अच्छी बढ़त के साथ खुले। कच्चे तेल में उबाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23300 के एकदम करीब पहुंच गया। जानिए मार्केट में इस रौनक की तीन वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 3:51 PM
Share Market Rally: Sensex में 500 अंकों का उछाल, इन 3 वजहों से Nifty पहुंचा 23300 के करीब
एक कारोबारी दिन पहले 15 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 777.94 प्वाइंट्स यानी 1.04% की गिरावट के साथ 74,003.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 279.50 प्वाइंट्स यानी 1.19% की फिसलन के साथ 23,118.60 पर बंद हुआ था। आज ये ग्रीन खुले।

Share Market Rally: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसला आने के पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में निचले स्तर पर खरीदारी के चलते रौनक दिखी। सेंसेक्स उछलकर 500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23300 के करीब पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते एक बार तो सेंसेक्स और निफ्टी पूरी बढ़त गंवाते हुए कुछ प्वाइंट्स के रेड जोन में आ गए थे लेकिन वैल्यू बाइंग के चलते फिर ये संभल गए और मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर थोड़ा दबाव दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट आई लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 पूरी गिरावट को कवर करते हुए एकदम फ्लैट बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 16 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 332.63 प्वाइंट्स यानी 0.45% की बढ़त के साथ 74,336.45 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 99.00 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,217.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 502.04 प्वाइंट्स उछलकर 74,505.86 और निफ्टी भी 162.55 प्वाइंट्स चढ़कर 23,281.15 तक पहुंचा था।

Stock Market Rally: ये है वजह

वैल्यू बाइंग

हाल-फिलहाल मार्केट की तेज गिरावट के चलते कई स्टॉक्स आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गए तो निवेशक ताबड़तोड़ खरीदारी करने लगे जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला। एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि निफ्टी और सेंसेक्स ओवरसोल्ड जोन में आ चुके हैं तो मौजूदा लेवल पर टेक्निकल बाउंस दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें