IT Stocks के दबाव में Sensex लाल बंद, Nifty आया 23200 के नीचे, डूबे निवेशकों के ₹2 लाख करोड़

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज काफी उठा-पटक रही और रेड से ग्रीन और फिर फिसलकर रेड जोन में बंद हुए। आईटी सेक्टर के दबाव ने कुछ सेक्टर्स की मार्केट को ऊपर लाने की सभी कोशिशें फेल कर दीं। ओवरऑल निवेशकों की दौलत आज ₹2 लाख करोड़ कम हुई है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:09 PM
Sensex-Nifty closes red: दिन भर की उठा-पटक के बाद दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने और कच्चे तेल में उबाल ने आज मार्केट को तोड़ दिया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले लेकिन फिर रिकवर करते हुए अच्छी बढ़त हासिल की लेकिन आईटी सेक्टर के दबाव में यह फिर लाल हो गया। वहीं ब्रोडर लेवल पर तो दबाव बना रहा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज बात करें तो प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर ने मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश की। इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी आईटी दिन भर दबाव में बना रहा और यह करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक तो आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। इस रस्साकसी में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई।

आज सेंसेक्स (Sensex) 150.63 प्वाइंट्स यानी 0.20% की गिरावट के साथ 73,832.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 53.35 प्वाइंट्स यानी 0.23% की फिसलन के साथ 23,161.60 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स आज 464.43 प्वाइंट्स फिसलकर 73,518.75 और निफ्टी 142.90 प्वाइंट्स गिरकर 23,072.05 तक आ गया था जिससे 875.59 प्वाइंट्स रिकवर होकर सेंसेक्स 74,394.34 और निफ्टी 255.40 प्वाइंट्स चढ़कर 23,327.45 तक पहुंचा था।


₹2.41 लाख करोड़ घटी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 10 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,54,98,275.586 करोड़ था। आज यानी 11 जून 2026 को यह घटकर ₹4,52,56,852.31 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹2,41,423.276 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 9 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 9 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, ICICI बैंक और कोटक बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस और एचसीएलटेक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 4

77 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4389 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1384 शेयर मजबूत हुए तो 2807 में गिरावट रही जबकि 198 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 77 शेयर एक साल के हाई और 119 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 3

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, तेहरान को बमों से उड़ा देंगे

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।