Get App

Sensex ने गंवाई पूरी बढ़त, 24208 पर बंद Nifty, इन सेक्टर्स के दबाव में घटी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 26 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए रेड जोन में बंद हुए। कुछ सेक्टर्स की तेज बिकवाली मार्केट पर भारी पड़ गई है। निवेशकों की दौलत में आज करीब ₹83 हजार की गिरावट आई है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 4:18 PM
Sensex ने गंवाई पूरी बढ़त, 24208 पर बंद Nifty, इन सेक्टर्स के दबाव में घटी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes red: अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर शिकंसा कसना तेज कर दिया और ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को भी चेतावनी दी। इससे मार्केट पर ऐसा दबाव बना कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने पूरी बढ़त गंवा दी और दिन के आखिरी में लाल बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान दिखा और स्मॉलकैप में शानदार रौनक रही। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.10% कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप में 0.81% की मजबूती आई।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज प्राइवेट बैंकों और मेटल सेक्टर ने काफी संभालने की कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक तेजी आई। हालांकि आईटी सेक्टर में बिकवाली की आंधी भारी पड़ गई और एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर ने इसमें साथ दिया। निफ्टी आईटी आज करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी एफएमसीजी करीब 1% और निफ्टी ऑटो आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹83 हजार करोड़ से अधिक गिर गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 26 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 183.15 प्वाइंट्स यानी 0.24% की गिरावट के साथ 77,472.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 126.80 प्वाइंट्स यानी 0.52% की फिसलन के साथ 24,207.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 330.75 प्वाइंट्स चढ़कर 77,986.84 तक पहुंचा था जिससे यह फिर 513.90 प्वाइंट्स गिरकर 77,472.94 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 44.05 प्वाइंट्स उछलकर 24,378.60 तक पहुंचा था जिससे यह 170.85 प्वाइंट्स टूटकर 24,207.75 तक आ गया और इन्हीं पर बंद हुआ।

डूबे निवेशकों के ₹82.74 हजार करोड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें