Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी खरीदारी का माहौल लौटा। इजरायल और ईरान के बीच तनाव हल्का होने की उम्मीद ने वैश्विक मार्केट को सपोर्ट किया और कच्चा तेल नरम पड़ा तो निवेशक चहक उठे। घरेलू मार्केट में भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 भी एक कारोबारी दिन पहले की भारी गिरावट से उबरते हुए आज शुरुआती कारोबार में ही करीब आधा फीसदी उछल पड़े। सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23250 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छा माहौल दिखा जिसमें स्मालकैप स्पेस में रौनक अधिक रही। निफ्टी मिडकैप 100 में आज 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त रही।
