आज 26 दिसंबर को 7 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन होगा खत्म, ₹3400 करोड़ के शेयर होने वाले हैं फ्री

Sanathan Textiles के 4.86 करोड़ शेयर आज ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। Arisinfra Solutions का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म होगा

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे।

आज 26 दिसंबर के ट्रेडिंग सेशन में 7 कंपनियों के शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो जाएंगे। इन शेयरों की कुल वैल्यू लगभग ₹3400 करोड़ है। इन 7 में से 5 कंपनियों के शेयर अभी अपनी इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। ये सिर्फ ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 7 कंपनियां...

Sanathan Textiles

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी की 58% हिस्सेदारी या 4.86 करोड़ शेयर आज ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। कंपनी का एक साल का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। इन शेयरों की कुल वैल्यू ₹2,094 करोड़ है। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹321 से 34% ऊपर ट्रेड कर रहा है।


Arisinfra Solutions

कंपनी के 3.6 करोड़ शेयर या 44% शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो रहे हैं। इसका 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री हो रहे शेयरों की कुल वैल्यू ₹497 करोड़ है। स्टॉक अपने इश्यू प्राइस ₹222 से 38% नीचे ट्रेड कर रहा है।

Concord Enviro Systems

कंपनी का एक साल का शेयरहोल्डर लॉक-इन आज खत्म हो रहा है। इसके बाद 94 लाख शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की 46% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इनकी कुल वैल्यू ₹420 करोड़ है। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹701 से 36% नीचे है।

Solarworld Energy Solutions

कंपनी का तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 31 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 4% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। बुधवार की क्लोजिंग के आधार पर फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹84.6 करोड़ है। स्टॉक अभी अपनी इश्यू प्राइस ₹351 से 22% नीचे है।

Seshaasai Technologies

कंपनी का तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 26 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इसके चलते 29 लाख शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की 2% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इनकी वैल्यू ₹79.5 करोड़ है। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹423 से 35% नीचे ट्रेड कर रहा है।

Nifty 500 Index: 2025 में 72% तक क्रैश हुए ये 5 स्टॉक, ओला इलेक्ट्रिक से तेजस नेटवर्क तक शामिल

Anand Rathi Shares

कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन आज खत्म हो जाएगा। इससे 27 लाख शेयर या कुल आउटस्टैंडिंग का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। फ्री होने वाले शेयरों की कुल वैल्यू ₹178 करोड़ है और स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹414 से लगभग 60% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Jaro Institute

कंपनी के 8 लाख शेयर या 3% हिस्सेदारी ट्रेडिंग के लिए फ्री होने वाली है। 3 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की कुल वैल्यू ₹43 करोड़ है। स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹890 से 40% नीचे है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।