Shah Investor's Home IPO Listing: रिटेल ब्रोकिंग कंपनी शाह इंवेस्टर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 38 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹167 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹171.00 और NSE पर ₹171.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11% का लिस्टिंग गेन (Shah Investor's Home Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।
